पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: AINRC सबसे आगे, बीजेपी दूसरे स्थान पर

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बड़ा अपडेट सामने आया है। Election Commission of India द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कुल 30 सीटों में से अब तक 17 सीटों के रुझान और परिणाम सामने आ चुके हैं।

इनमें ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) सबसे आगे चल रही है, जिसने कुल 9 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2 सीटों पर, जबकि कांग्रेस (INC), AIADMK और DMK को 1-1 सीट पर बढ़त/जीत मिली है।

इसके अलावा अन्य और निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

पार्टीवार स्थिति:

  • AINRC: 4 सीट जीती, 5 पर बढ़त (कुल 9)
  • BJP: 1 सीट जीती, 1 पर बढ़त (कुल 2)
  • INC: 1 सीट जीती
  • AIADMK: 1 सीट जीती
  • DMK: 1 सीट जीती
  • निर्दलीय/अन्य: 3 सीटों पर बढ़त

अब तक कुल 8 सीटों पर जीत घोषित हो चुकी है, जबकि 9 सीटों पर गिनती जारी है

क्या संकेत मिल रहे हैं?

इन रुझानों से स्पष्ट है कि AINRC राज्य में मजबूत स्थिति में है और सरकार बनाने की दौड़ में आगे नजर आ रही है। हालांकि अंतिम नतीजे आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

चुनाव आयोग ने बताया है कि ये आंकड़े अभी रुझान और प्रारंभिक परिणाम हैं, अंतिम आंकड़े आधिकारिक फॉर्म-20 जारी होने के बाद ही पुष्टि होंगे।