पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधायक रायमुनि भगत से मिलकर जाना हालचाल

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की। उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि रायमुनि भगत जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने माता रानी से उनके जल्द स्वस्थ होने और नई ऊर्जा के साथ अपने परिवार तथा क्षेत्र की जनता के बीच लौटने की प्रार्थना की।
इस दौरान मंत्री ने उम्मीद जताई कि स्वस्थ होने के बाद विधायक फिर से जनसेवा और क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी सहयोग, आत्मीयता और संवेदनशीलता को सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

