BIG BREAKING…स्कूटी से गिरकर डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में लगी चोट; आज के सभी कार्यक्रम स्थगित

लोरमी/रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव स्कूटी से गिरने के कारण घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में चोट आई है। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा और आराम करने की सलाह दी।
जानकारी के अनुसार, अरुण साव लोरमी में दुर्गा पंडालों के दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान स्कूटी से गिरने के कारण उन्हें चोट लग गई। घटना के बाद उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार, 17 अक्टूबर को निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

