IPL 2022 : IPL में कोरोना से सनसनी, दिल्ली कैपिटल की पूरी टीम क्वारंटीन…

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2022) के 15वें सीजन में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को क्वारंटीन कर दिया गया है।  बीते कुछ दिनों पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना संक्रमित हुए थे।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आईपीएल (IPL 2022) में अपना अगला मुकाबला आगामी 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलना है। ये मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इसके लिए दिल्ली की टीम 18 अप्रैल को ही पुणे के लिए रवाना होने वाली थी, इतने में ही पैट्रिक फरहार्ट के कोरोना संक्रमित होने के चलते पूरी टीम को मुंबई के होटल में ही रोक दिया गया और क्वारंटीन कर दिया गया है। अब बारी-बारी से सभी खिलाड़ियो का कोविड टेस्ट होगा, जिसके बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।

 

एक खिलाड़ी भी रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव मिला

हाल ही में दिल्ली टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैट्रिक के बाद रैपिड एंटिजन टेस्ट में दिल्ली टीम का एक प्लेयर भी पॉजिटिव पाया गया है। यह प्लेयर विदेशी बताया जा रहा है। यही वजह रही है कि दिल्ली फ्रेंचाइजी ने यह बड़ा कदम उठाया है। अब सभी खिलाड़ियों का दो दिन तक RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद ही कोई फैसला होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed