Tuesday, March 18, 2025

बिलसापुर के धान खरीदी केन्द्र में बड़ा घोटाला, शासन को लगाया 71.50 लाख का चूना, दोषियों पर FIR , संपत्ति होगी जब्त

बिलासपुर 18 अप्रैल 2022: बिलासपुर के एक धान खरीदी केन्द्र से बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां करीब 71 लाख 50 हजार रुपए का धान और बारदाना गायब हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोषी केंद्र प्रभारी, फड़ प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही उनकी संपत्ति को भी कुर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के धान खरीदी केन्द्रों में शून्य शार्टेज एवं धान का उठाव शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए खाद्य, सहकारिता एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की टीम गठित कर धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन भी करने के निर्देश दिए गए। सभी केंद्रों में भौतिक सत्यापन का काम चल रहा है। इस दौरान कोटा विकास खण्ड के करगीकला के नगचुई धान खरीदी केन्द्र का भी सत्यापन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि केंद्र में कुल 53,944.00 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वहीं कंप्यूटर में 51,113.75 क्विंटल दर्ज होना पाया गया है। 2470.25 क्विंटल की कमी पाई गई है।

भौतिक सत्यापन में पता चला कि 22 हजार 386 बारदाना की कमी पाई गई है। अधिकारियों ने धान खरीदी में गबन के साथ-साथ खाली बारदाने में भी गड़बड़ी कर शासन को 71 लाख 49 हजार 410 रुपये की चूना लगाया है। बताया गया कि धान खरीदी के लिए उपलब्ध बारदानों में 22 हजार 386 बारदानों की कमी पाई गई। जिसकी कीमत 780237 हजार रुपए है। इसी तरह 61,75,625 रुपए कीमती धान की कमी पाई गई है।

जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी बलराम कश्यप ने धान खरीदी में शासन को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी देव कुमार गोयल, बारदाना प्रभारी अरूण कुमार मसीह एवं आपरेटर राजीव लोचन तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

संपत्ति की जाएगी कुर्क
धान खरीदी में गड़बडी और गबन के दोषी पाए गए धान खरीदी केंद्र प्रभारी, फड़ प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ राशि की वसूली भी उनसे की जाएगी। इसके लिए उनकी संपति से वसूली करने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। ताकि भविष्य में किसी अन्य कर्मचारी की ओर से इस प्रकार की गड़बड़ी न की जाए।

Related Articles

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए MIC की घोषणा की

रायपुर, – रायपुर नगर निगम में सोमवार को मेयर मीनल चौबे ने महापौर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्यों की घोषणा की। इस...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सली इलाकों में फंड और खर्च को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस

रायपुर, – छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फंड और खर्च के मुद्दे पर विपक्ष और सरकार...

निकाय चुनाव में हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की चर्चाएं, नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द

रायपुर, – निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी आलाकमान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

रायपुर मेयर मीनल चौबे ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए MIC की घोषणा की

रायपुर, – रायपुर नगर निगम में सोमवार को मेयर मीनल चौबे ने महापौर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्यों की घोषणा की। इस...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सली इलाकों में फंड और खर्च को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस

रायपुर, – छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फंड और खर्च के मुद्दे पर विपक्ष और सरकार...

निकाय चुनाव में हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की चर्चाएं, नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द

रायपुर, – निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी आलाकमान...

सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी की मुलाकात, प्रधानमंत्री मोदी से विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

रायपुर, – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इससे पहले, वे...

नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ 19 मार्च को निगम मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे

रायपुर, – नगर पालिक निगम रायपुर के नवनिर्वाचित सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ 19 मार्च, बुधवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सदन के...