प्रशासनिक फेरबदल: छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी

रायपुर:

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी इस सूची में कई जिलों के वनमंडलाधिकारियों (DFO/DCF) के साथ-साथ मुख्यालय और क्षेत्रीय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।

प्रमुख पदस्थापनाएं और उच्च स्तर पर फेरबदल

  • विशेष सचिव: गणवीर धम्मशील को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का नया विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

  • इंद्रावती टाइगर रिजर्व: उत्तम कुमार गुप्ता को जगदलपुर स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (CCF) बनाया गया है।

  • रायपुर वनमंडल: पंकज राजपूत को रायपुर का नया वन उप संरक्षक (DCF) पदस्थ किया गया है।

  • सरगुजा कार्य आयोजना: प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल के प्रभारी वन संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

विभिन्न जिलों एवं वनमंडलों में पदस्थ नए डीसीएफ (DCF)

राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण वनमंडलों में नए अधिकारियों की कमान सौंपी गई है:

  • दुलेश्वर प्रसाद साहू: मनेन्द्रगढ़ वनमंडल

  • संदीप बलगा: पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल

  • मयंक पाण्डेय: गरियाबंद वनमंडल

  • सत्यदेव शर्मा: धरमजयगढ़ वनमंडल

  • श्रीनिवास तन्नेटी: महासमुंद वनमंडल

  • कुमार निशांत: खैरागढ़ वनमंडल

  • पंकज कुमार कमल: मरवाही वनमंडल

  • पुष्पलता टंडन: सारंगढ़-बिलाईगढ़

  • लोकनाथ पटेल: सरगुजा वनमंडल

  • शषिगानंदन के.: कांकेर वनमंडल

  • चंद्रशेखर परदेशी: कोरिया वनमंडल

  • दिपेश कपिल: बस्तर वनमंडल

  • चंद्र कुमार अग्रवाल: दुर्ग वनमंडल

  • विपुल अग्रवाल: सूरजपुर वनमंडल

वन विकास निगम, लघु वनोपज संघ और PCCF कार्यालय में बदलाव

  • छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम: जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, संजय यादव, ग्रीष्मी चांद और ऋषभ जैन को वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति व नई पदस्थापना दी गई है।

  • लघु वनोपज संघ: अभिषेक जोगावत को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में उप महाप्रबंधक (DGM) के पद पर पदस्थ किया गया है।

  • PCCF कार्यालय: रौनक गोयल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) कार्यालय, रायपुर में वन उप संरक्षक (DCF) नियुक्त किया गया है।