CG Police SI 2021 Results: 975 पदों के मुकाबले 959 उम्मीदवारों का किया गया चयन, यहां देखें रिजल्‍ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने सूबेदार/उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2021 की चयन प्रक्रिया का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 975 रिक्तियों में से 959 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने चयनित उम्मीदवारों की सूची पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर अपलोड कर दी है।
चयन प्रक्रिया के अनुसार, सूबेदार के 58 पदों में से 57, उपनिरीक्षक के 577 पदों में से सभी 577, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा) के 69 पदों में से सभी 69, और प्लाटून कमांडर के 247 पदों में से सभी 247 पदों पर चयनित किया गया है। हालांकि, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह) के 6 पदों में से 2, उपनिरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के 3 पदों में से 1, उपनिरीक्षक (कंप्यूटर) के 6 पदों में से 5, और उपनिरीक्षक (रेडियो) के 9 पदों में से 1 पद पर ही भर्ती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed