बीरगांव नगर निगम का ‘सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ’ अभियान: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए एंटी लार्वा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
बीरगांव (रायपुर)।
नगर पालिक निगम बीरगांव में आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के निर्देशन में “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने तथा जलजनित एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से नालियों, जलभराव वाले स्थानों एवं अन्य चिन्हित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव किया गया। नगर निगम की टीम द्वारा नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पानी जमा न होने देने तथा साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई।
आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा लगातार विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें।
