भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव! श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नए T20 कप्तान; भारत-अफगानिस्तान सीरीज पर सस्पेंस
खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के टी-20 फॉर्मेट के नेतृत्व में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की जगह अब स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।
तिलक वर्मा को उपकप्तानी, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
इस बड़े बदलाव के साथ ही चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। युवा और आक्रामक बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का नया उपकप्तान (Vice-Captain) बनाया जा सकता है। इसके अलावा, घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जिससे टीम में नए खून को बढ़ावा मिलेगा।
भारत-अफगानिस्तान सीरीज को लेकर सस्पेंस: शुभमन गिल संभालेंगे कमान
6 जून से पंजाब के मुल्लांपुर (महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है।
हालांकि, इस सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले सीनियर खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस गहरा गया है:
-
विराट कोहली: खबरें आ रही हैं कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं (हठ सकते हैं)।
-
रोहित शर्मा: नियमित कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी अभी सस्पेंस बरकरार है, जिसके चलते गिल को कप्तानी का जिम्मा दिया गया है।
इंटरनेशनल अपडेट: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, जीती लगातार तीसरी वनडे सीरीज
दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पाकिस्तान के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लाहौर में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है। इस शानदार जीत के साथ ही पाकिस्तान ने लगातार तीसरी वनडे सीरीज अपने नाम कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।
