IPL में 72 छक्के जड़कर ‘सिक्सर किंग’ बने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च करेगा IIM इंदौर, जानेगा सफलता का राज

इंदौर: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अब शिक्षा जगत के लिए भी कौतूहल का विषय बन गए हैं। आईपीएल में रिकॉर्ड तोड़ 72 छक्के जड़कर ‘सिक्सर किंग’ का खिताब अपने नाम करने वाले इस युवा खिलाड़ी पर अब देश का प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान IIM इंदौर स्टडी करने जा रहा है।

माइंडसेट और प्रेशर मैनेजमेंट का होगा स्कैन संस्थान के विशेषज्ञ वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट (मानसिक स्थिति) और प्रेशर मैनेजमेंट (दबाव के क्षणों में खुद को संभालना) का गहराई से अध्ययन करेंगे। आईआईएम इंदौर यह समझने की कोशिश करेगा कि इतनी छोटी उम्र में, जहां अच्छे-अच्छे खिलाड़ी दबाव में बिखर जाते हैं, वैभव ने मानसिक रूप से खुद को इतने बड़े मंच के लिए कैसे तैयार किया। यह रिसर्च आने वाले समय में अन्य युवाओं और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के छात्रों के लिए बेहद मददगार साबित होगी।

You may have missed