BIG BREAKING NEWS यूनिवर्सिटी में भीषण गोलीबारी, 2 की मौत, 9 घायल
अंतरराष्ट्रीय डेस्क। अमेरिका की प्रतिष्ठित ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई भीषण गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस दर्दनाक घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सैकड़ों पुलिसकर्मी और सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध हमलावर की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान चला रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंपस में अचानक गोलियों की आवाज़ गूंजी, जिससे छात्र-छात्राओं और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल एक्टिव गनमैन अलर्ट जारी करते हुए सभी को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के निर्देश दिए। कई छात्रों ने लाइब्रेरी, हॉस्टल और इमारतों के भीतर घंटों तक छिपकर अपनी जान बचाई।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहाँ कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय पुलिस, स्टेट ट्रूपर्स और फेडरल एजेंसियों की संयुक्त टीमें कैंपस और आसपास के इलाकों में ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और हाई-अलर्ट चेकिंग के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थिति सामान्य होने तक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और छात्रों से घरों में रहने की अपील की गई है।
घटना ने एक बार फिर अमेरिका में कैंपस सुरक्षा और गन वायलेंस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
