छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून आने में 4 दिन की देरी…

रायपुर 10 जून 2022 : गुरुवार को पूरा प्रदेश लू की चपेट में रहा। तापमान में कमी की जगह बढ़त दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून दक्षिण भारत से आगे बढ़ने लगा है, गया, लेकिन मानसूनी बादलों को बस्तर आने में अनुमानतः चार दिन लग सकते है| इसके बाद भी मानसून को पुरे प्रदेश में सक्रिय होने में तीन-चार दिन लग सकते हैं। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून 4 दिन की देरी से आयेगा।

वही राजधानी में गुरुवार को तापमान 44.4 डिग्री रहा, जो सामान्य तापमान से 5 डिग्री ज्यादा है। इस कारण प्रदेश के लोगो को लू का सामना करना पड़ा, भयंकर गर्मी पड़ने से जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि शुक्रवार से हल्की राहत मिलने का अनुमान हैं। बलौदाबाजार सबसे ज्यादा गर्म रहा।

रायपुर में रात में भी गर्म हवाएं, चलती रही  न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया मौसम विभाग के शब्दों में यह गर्म रात है। यानी रात में भी लू जैसे हालात रहे, लोग दिन और रात में बराबर परेशान रहें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed