फंदे पर लटकती मिली माता-पिता की हत्या करने वाले 17 साल के लड़के की लाश…

बिलासपुर 28 मई 2022 : अपने माता-पिता की हत्या करने वाले 17 साल के लड़के की लाश बिलासपुर के मेंटल अस्पताल के बाथरूम में फंदे पर लटकती मिली, उसने अपने माता-पिता की हत्या कर शव को घर में दफन कर दिया था। मामला सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया था। इसके बाद से वह सदमे में था। इस दौरान काउंसलिंग में उसने बोला भी था कि आत्महत्या कर लूंगा। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उसकी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। इधर, मानसिक रूप से बीमार होने पर उसे अंबिकापुर के जिला अस्पताल से राज्य मानसिक चिकित्सालय रेफर किया गया था। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से की जाएगी बाल अपचारी के मौत के इस केस की जांच ।

कोनी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले 17 साल का लड़का मानसिक रूप से बीमार था। करीब 02 हफ्ते तक अंबिकापुर के जिला अस्पताल में उसका इलाज चला। फिर उसे इलाज के लिए सात मई को सेंदरी स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश बाथरूम में फंदे पर लटकती मिली। सुबह होने पर कर्मचारियों ने उसके शव को गमछे से फांसी पर लटकते देखा जिसकी जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद कोनी पुलिस को सूचना दी गई। माता-पिता की हत्या के बाद से किशोर मानसिक रूप से हो गया था बीमार जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया था।

परीक्षा में फेल होने से भी परेशान था
3 मार्च 2022 को किशोर ने अपने पिता जयराम सिंह (50) व मां फुलसुंदरी बाई (45) की हत्या कर घर में ही दफना दिया था। पांच दिन बाद हत्या का राज खुला। तब पुलिस ने शव को जमीन से खोद कर बाहर निकाला। पूछताछ में सामने आया की किशोर कक्षा 12 वीं की दो विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया था, जिसके कारण फेल हो गया था। इसके बाद पॉलिटेक्निक की परीक्षा में भी फैल हो था पुलिस को दिए बयान में वह अपने परिवारवालों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed