भेंट मुलाकात कार्यक्रम खत्म होने से पहले, परतू राम पांडे की पत्नी सोहदरा का नाम राशन कार्ड में जुड़ गया.

रायपुर 27 मई 2022 :  राशन कार्ड में अपनी पत्नी का नाम जुडवाने के लिए भटक रहे युवक ने जब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की,

कोंडागांव के माकड़ी ब्लाक के रहने वाले परतू राम पांडे ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उसकी पत्नी का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है, इसके लिए वो बार बार चक्कर लगाते हैं मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के आदेश देते हुए राशन कार्ड में नाम जोड़ने के निर्देश दिए, भेंट मुलाकात कार्यक्रम खत्म होने से पहले, परतू राम पांडे की पत्नी सोहदरा का नाम राशन कार्ड में जुड़ गया परतू राम पांडेय भी हैरान रह गए जब मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी उन्हें दी.

You may have missed