फंदे पर लटकता मिला 6 साल के बच्चे का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर 17 मई 2022 : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से छह साल के बच्चे की लाश फंदे पर मिलने की खबर सामने आ रहा है घटना कोनी थाना क्षेत्र  का है। जहाँ बच्चे के माता-पिता व परिजन पड़ोस में रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। बच्चा अचानक वह खेलने के लिए घर गया। महज 20 मिनट बाद उसकी मौसी व भाई घर पहुंचे, तब उसकी लाश फंदे पर लटक रही है। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते उसके गले में रस्सी फंस गया और फंदा बन गया। इधर, बेटे के माथे पर चोट के निशान देखकर पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

 परिजनों ने दी यह जानकारी

परिजन ने पुलिस को बताया कि मानस के शादी घर से निकलने के महज 20 मिनट बाद उसकी 14 साल की बुआ और 9 साल का भाई घर आए। तब मानस का शव फंदे पर लटक रहा था। घबराकर उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी परिजन को दी। मानस के माथे में चोट के निशान भी मिले हैं। उसके माथे से खून निकल रहा था। पिता राजकुमार ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।

TI सुनील तिर्की ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस के डॉयल 112 को कॉल किया, जब तक पुलिस गांव पहुंची, परिजनों ने बच्चे के शव को फंदे से उतार लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *