TATA ने आज लॉन्च किया टाटा न्यू ऐप, शॉपिंग से लेकर पेमेंट तक की सुविधा…

नई दिल्ली 07 अप्रैल 2022 : टाटा समूह का आज यानी 07 अप्रैल, 2022 को अपना नया ‘सुपर ऐप’ लॉन्च हो गया है। इसके अलावा UPI पेमेंट के लिए टाटा पे भी लॉन्च हुआ है। ये भारत भर के सभी यूजर्स के लिए है। इसमें शॉपिंग से लेकर पेमेंट तक कई सेवाएं मिलेंगी। इसे टाटा न्यू ऐप (TATA Neu) नाम दिया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसका पेज लाइव हो गया है। इस ऐप पर किराने का सामान, फ्लाइट बुकिंग, कार खरीदने, फूड डिलिवरी, निवेश, होटल बुकिंग और ऐसी बहुत सारी सेवाओं का फायदा मिलेगा। इस ऐप को सिर्फ टाटा ग्रुप के कर्मचारियों के लिए सीमित रखा गया था, लेकिन आज से यह सभी लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। माना जा रहा है कि इससे अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम जैसी कंपनी को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed