आकाशवाणी रायपुर के समाचार संपादक विकल्प रंजन शुक्ल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

रायपुर। भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं आकाशवाणी रायपुर के समाचार संपादक विकल्प रंजन शुक्ल के आकस्मिक निधन का समाचार सामने आया है। उनके निधन से पत्रकारिता, साहित्य एवं प्रसारण जगत में शोक की लहर है। विकल्प रंजन शुक्ल एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, प्रखर पत्रकार तथा सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। आकाशवाणी के माध्यम से निष्पक्ष एवं विश्वसनीय सूचनाएं जन-जन तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके आकस्मिक निधन को पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है

