मानवता हुई शर्मसार : घर में घुस कर विवाहिता से किया दुष्कर्म…

रायपुर 05 मई 2022 : हरियाणा के पलवल में हसनपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना आ रही है जहाँ एक गांव में रात को खूब हंगामा हुआ। युवक ने रात के एक बजे के करीब एक घर में घुस कर सो रही महिला के मुंह में कपड़ा ठुंस कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच महिला ने शोर मचाया तो उसकी जेठानी मौके पर पहुंच गई और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना की जांच अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने शिकायत में कहा है कि उसके परिवार के लोग किसी निजी कार्य से घर से बाहर थे। रात के समय घर पर वह और उसकी जेठानी व ननद थे। पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी, उसी दौरान रात के करीब एक बजे लोकेश उनके घर में घुस कर उसके कमरे में आ गया।

महिला ने बताया कि उसने जैसे-तैसे अपने मुंह से कपड़ा निकाला और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पीड़िता की जेठानी वहां पहुंची तो आरोपी को देखकर जेठानी ने कमरे की कुंडी बंद कर दी और बचाओ-बचाओ का शोर मचा दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ कर अपने साथ ले गई।

हसनपुर थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी लोकेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed