Sunday, January 19, 2025

साय कैबिनेट : मंत्रिमंडल में शामिल होगें ये नाम , कल लेंगे शपथ, पहली बार वाले 5 विधायक होंगे केबिनेट में…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। कैबिनेट में इन विधायकों को मंत्री के रुप में शामिल किया जा रहा है। ये विधायक कल दोपहर पौने 12 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
ये नाम मंत्री पद के लिए शामिल 
मंत्री बनाए जाने वालों में- बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्‍यप, लखन लाल देवांगन, श्‍याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्‍मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने बताया कि फिलहाल 9 मंत्री बनाए जा रहे हैं। एक पद खाली रखा गया है। उन्‍होंने बताया कि विभागों का बंटवारा भी शीघ्र कर लिया जाएगा। बता दें कि कल 9 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ राज्‍य कैबिनेट में मुख्‍यमंत्री सहित 12 मंत्री हो जाएंगे।
पहली बार वाले 5 विधायक होंगे कैबिनेट में शामिल
विष्‍णु कैबिनेट में शामिल होने वाले 9 नए मंत्रियों में 3 पहली बार के विधायक हैं। इनमें ओपी चौधरी, लक्ष्‍मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में पहली बार वाले विधायकों की संख्‍या बढ़कर पांच हो गई है। दोनों डिप्‍टी सीएम भी पहली बार के विधायक हैं।
विष्‍णु कैबिनेट का जातिगण समीकर
आदिवासी वर्ग से आने वाले मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव कैबिनेट में केदार कश्‍यप और राम विचार नेताम के रुप में आदिवासी मंत्री को शामिल किया गया है। एससी वर्ग से एक मात्र दयाल दास को शामिल किया गया है। वहीं, सामान्‍य वर्ग से भी केवल एक बृजमोहन अग्रवाल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वहीं, विजय शर्मा पहले से कैबिनेट में शामिल हैंं। इस तरह कैबिनेट में सामन्‍य वर्ग के 2 मंत्री हो जाएंगे।
पहली बार कोष्‍ट मंत्री
कोरबा सीट से कांग्रेस सरकार के दिग्‍गज मंत्री जयसिंह अग्रवाल को हराकर विधानसभा पहुंचे लखनलाल देवांगन को मंत्री बनाया जा रहा है। प्रदेश में देवांगन कोष्‍ट समाज के पहले मंत्री होंगे।
कैबिनेट में सरगुजा का दबदबा
विष्‍णुदेव कैबिनेट में सरगुजा संभाग का दबदबा रहेगा। मुख्‍यमंत्री स्‍वयं इसी संभाग से चुनाव जीतकर आए हैं। मंत्री बनाए जा रहे राम विचार नेताम, श्‍याम बिहार जायसवाल और लक्ष्‍मी राजवाड़े भी सरगुजा संभाग से हैं। बिलासपुर संभाग से दो मंत्री बनाए गए हैं। लखनलाल देवांगन और ओपी चौधरी शामिल हैं। रायपुर संभाग से भी दो मंंत्री शामिल किए गए हैं इनमें बृजमोहन अग्रवाल और टंक राम वर्मा शामिल हैं। बस्‍तर संभाग से दो और दुर्ग संभाग से एक मंत्री को शामिल किया जा रहा है।
कई दिग्‍गज रह गए महरुम
मंत्री पद की दौड़ में शामिल कई दिग्‍गज महरुम रह गए हैं। मंत्री बनने की कतार में खड़े विधायकों में अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, विक्रम उसेंडी, पुन्‍नू लाल, धर्मजीत सिंह, रेणुका सिंह प्रमुख रुप से शामिल हैं।

Related Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी, अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

पेंड्रा। गांजा तस्करी के लिए तस्करों द्वारा नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस बार तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

अपर आयुक्त ने कुष्ठ बस्ती आवास निर्माण और नूरानी चौक पेवर कार्य की प्रगति का लिया जायजा

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त  विनोद पांडेय ने शुक्रवार को पंडरी स्थित कुष्ठ बस्ती में निर्माणाधीन...