Wednesday, February 19, 2025

नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी…

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में महावीर जयंती पर्व दिनांक 21 अप्रेल 2024 रविवार को मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से महावीर जयंती पर्व दिनांक 21 अप्रेल 2024 रविवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है।
महावीर जयंती पर्व दिनांक 21 अप्रेल 2024 रविवार को किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। महावीर जयंती पर्व दिनांक 21 अप्रेल 2024 रविवार को नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस बिक्री पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रतिबन्ध आदेश का परिपालन सुनिश्चित करवाने अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।

Related Articles

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को, विधानसभा बजट सत्र से पहले अहम चर्चा

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में शामिल...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण के दौरान रायपुर में सरपंच चुनाव को लेकर मारपीट, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान विवाद और मारपीट की घटना सामने आई...

छत्तीसगढ़ के मरवाही में पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पति को, अफेयर के शक में था विवाद

छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को, विधानसभा बजट सत्र से पहले अहम चर्चा

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में शामिल...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण के दौरान रायपुर में सरपंच चुनाव को लेकर मारपीट, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान विवाद और मारपीट की घटना सामने आई...

छत्तीसगढ़ के मरवाही में पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पति को, अफेयर के शक में था विवाद

छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति...

भुवनेश्वर: KIIT की नेपाली छात्रा की आत्महत्या, प्रताड़ना के आरोप, छात्र प्रदर्शन तेज

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) की बी-टेक थर्ड ईयर की छात्रा, प्रकृति लामसाल का शव हॉस्टल में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस...

स्वास्थ्य विभाग में 130 करोड़ की खून जांचने की मशीन खरीदी में बड़ा घोटाला, आधी मशीनें बंद पड़ीं

रायपुर - स्वास्थ्य विभाग में खून जांचने वाली मशीनों की खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत से...