सरकारी नौकरी : पुलिस विभाग के इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…

पुलिस के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की सोच रहे लोगों के लिये अच्छा मौका है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड  ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मेदवार  WBPRB की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

साथ ही इस लिंक पर

https://wbpolice.gov.in/WBP/Common/WBP_Recruitment_Notice क्लिक कर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1666 पदों पर भर्ती होगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रांभिक तिथि- 29 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 27 जून 2022

पदों की संख्या

कांस्टेबल – 1410
महिला कांस्टेबल – 256

योग्यता मानदंड

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है । साथ ही बंगाली भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए।

आयु सीमा

18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

एससी – 20/- रुपये
एसटी – रु. 20/-

एससी/एसटी को छोड़कर सभी वर्ग – रु. 170/-

चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक लिखित परीक्षा – 100 अंक
शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
अंतिम लिखित परीक्षा – 85 अंक
साक्षात्कार – 15 अंक