Sunday, January 19, 2025

नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव , गरीब परिवारों को पक्का मकान देने का वादा पूरा किया…

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष माताओं बहनों को 12 हजार रुपए, किसानों के हित में 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की घोषणा समेत हर वर्ग के हित में घोषणाएं की है। हमने वादा किया था कि गरीबों को आवास मुहैय्या कराएंगे इसे पूरा करते हुए पहली कैबिनेट बैठक में ही हमने 18 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान देने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, कवासी लखमा, गोमती साय, नीलकंठ टेकाम सहित अन्य विधायकगण और आदिवासी समाज के सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज 18 दिसंबर है, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर नमन। उन्होंने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया।
आज हमारे समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि जिस छत्तीसगढ़ में करीब 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है, वहां सबकी अपेक्षा थी कि आदिवासी मुख्यमंत्री बने।हमारे आदिवासी समाज की उम्मीद को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया है। आज पूरी दुनिया में हमारे देश का डंका बज रहा है, हमारे प्रधानमंत्री जी के कारण।
आज देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर हमारे समाज की महिला द्रोपदी मुर्मू विराजमान है। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया। ताकि यहां के अनुसूचित जनजाति के लोगों का समुचित विकास हो सके, आर्थिक विकास हो सके। अनुसूचित जनजाति का सर्वांगीण विकास हो सके इसलिए उन्होंने भारत सरकार में पहली बार आदिम जाति कल्याण विभाग का गठन भी किया। आदिवासी समाज की सबसे ज्यादा चिंता मोदी जी की सरकार करती आ रही है। सबका साथ, सबका विकास के साथ मोदी की गारंटी में छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वादा हमने किया है पूरे पूरा करने की जवाबदारी हमारी है।

Related Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी, अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

पेंड्रा। गांजा तस्करी के लिए तस्करों द्वारा नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस बार तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

अपर आयुक्त ने कुष्ठ बस्ती आवास निर्माण और नूरानी चौक पेवर कार्य की प्रगति का लिया जायजा

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त  विनोद पांडेय ने शुक्रवार को पंडरी स्थित कुष्ठ बस्ती में निर्माणाधीन...