रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आरंग-समोदा को देंगे ₹112 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, कल होगा लोकार्पण-भूमिपूजन
रायपुर, 6 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले के समोदा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में आरंग क्षेत्र के विकास के लिए 112 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस वृहद विकास पैकेज में ₹21 करोड़ 67 लाख की लागत वाले 67 कार्यों का लोकार्पण और ₹90 करोड़ 34 लाख की लागत वाले 29 नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन व लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे।
इन प्रमुख कार्यों का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री साय आरंग क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों के विकास को गति देने के लिए निम्नलिखित विभागों के कार्यों का लोकार्पण करेंगे:
-
लोक निर्माण विभाग (PWD): ₹9 करोड़ 43 लाख की लागत के 3 बड़े कार्य।
-
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES): ₹79 लाख की लागत के 5 विकास कार्य।
-
नगर पंचायत समोदा: ₹6 करोड़ 67 लाख की लागत के 20 विभिन्न कार्य।
-
नगर पालिका आरंग: ₹4 करोड़ 78 लाख की लागत के 39 नगरीय विकास कार्य।
नवा रायपुर में बनेगा 100 बिस्तर का अस्पताल, इनका होगा भूमिपूजन
क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री कुल 29 नए निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेंगे:
-
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी सौगात: नवा रायपुर के सेक्टर-17 (कोटरा भाठा) में ₹18 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर अस्पताल का भूमिपूजन किया जाएगा।
-
लोक निर्माण विभाग: ₹61 करोड़ 11 लाख की लागत वाले 8 महत्वपूर्ण निर्माण कार्य।
-
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा: ₹2 करोड़ 54 लाख की लागत के 11 कार्य।
-
समोदा नगर पंचायत: ₹8 करोड़ 70 लाख की लागत के 9 विकास कार्य।
एक नज़र में विकास का गणित:
कुल कार्य: 96 विकास कार्य
लोकार्पण (67 कार्य): ₹21,67,00,000
भूमिपूजन (29 कार्य): ₹90,34,00,000
कुल बजट: ₹112,01,00,000+
इन विकास कार्यों के शुरू होने से आरंग और समोदा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क, बुनियादी ढांचा और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
