मिनवाखाड़ संसदीय संकुल विकास परियोजना पर आधारित पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में परियोजना के उद्देश्यों, विकास गतिविधियों और क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों को रेखांकित किया गया है।
इस अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम तथा विधायक प्रबोध मिंज उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन को परियोजना से जुड़े कार्यों और विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दस्तावेज के रूप में संरक्षित करने की महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और उनके प्रभाव को व्यापक स्तर पर समझने में मदद मिलती है।
