Saturday, February 8, 2025

15 वर्ष से अधिक आयु के टीकाकरण में छत्तीसगढ़ का औसत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा

रायपुर 09 अप्रैल 2022 : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 15 वर्ष से अधिक आयु के 99 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज़ और 83 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण का औसत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका औसत प्रथम एवं द्वितीय डोज़ के लिए क्रमशः 96 प्रतिशत और 83 प्रतिशत है।

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के करीब शत-प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 69 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लग चुका है। यहां 18 वर्ष से अधिक के दो करोड़ 15 लाख 44 हजार 268 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के 11 लाख 38 हजार 967 किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है।

प्रदेश में एक करोड़ 76 लाख 74 हजार 281 नागरिकों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी तथा प्रिकॉशन डोज को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक (8 अप्रैल तक) कुल तीन करोड़ 96 लाख 64 हजार 568 टीके लगाए गए हैं।

Related Articles

पैसों की बर्बादी: स्मार्ट सिटी लाइटिंग का कार्य बना सवाल !

रायपुर : स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए सुंदरीकरण कार्य अब सवालों के घेरे में हैं। छह महीने पहले...

महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने जनता से संवाद के जरिए अपने विजन को किया साझा, निगम के विकास और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

शहरी सरकार के चुनावी माहौल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने शुक्रवार को एक संवाद सत्र में अपने विचार रखे। इस सत्र...

दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा और पंजाब में जश्न, केजरीवाल पर भाजपा नेताओं के तीखे बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की 27 साल बाद सरकार बनने की खुशी में हरियाणा और पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सोनीपत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

पैसों की बर्बादी: स्मार्ट सिटी लाइटिंग का कार्य बना सवाल !

रायपुर : स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए सुंदरीकरण कार्य अब सवालों के घेरे में हैं। छह महीने पहले...

महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने जनता से संवाद के जरिए अपने विजन को किया साझा, निगम के विकास और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

शहरी सरकार के चुनावी माहौल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने शुक्रवार को एक संवाद सत्र में अपने विचार रखे। इस सत्र...

दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा और पंजाब में जश्न, केजरीवाल पर भाजपा नेताओं के तीखे बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की 27 साल बाद सरकार बनने की खुशी में हरियाणा और पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सोनीपत...

छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल में अवैध शराब और सामग्री पर बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ की शराब जब्त

छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को होने वाले मेयर चुनाव से पहले पुलिस और आबकारी विभाग ने कई जगहों पर बड़ी कार्रवाई की है। अब...

अंतरराज्यीय बस टर्मिनल परिसर में रायपुर नगर निगम ने स्थापित किया फाउंटेन, वायु गुणवत्ता और धूल नियंत्रण में मिलेगी मदद

रायपुर नगर निगम ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल परिसर में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत एक फाउंटेन स्थापित किया है, जो शहर की वायु गुणवत्ता...