छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: सुबह 10 बजे तक 15% वोटिंग, प्रमुख नेताओं ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के तहत सुबह 10 बजे तक 15% वोटिंग हो चुकी है। रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला, जबकि कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी। रायपुर में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आनंद समाज वाचनालय मतदान केंद्र पर वोटिंग की, और मतदाताओं के साथ दीप्ति दुबे और प्रमोद दुबे कतार में खड़े नजर आए।

रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

बिलासपुर में बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 66 में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मतदान किया और मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की।

 

दुर्ग नगर निगम के लिए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने भी मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला, और साथ में जिले के कई अधिकारी व कर्मचारी भी मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरणदेव सिंह ने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *