बीरगांव में स्वच्छता जनजागरूकता अभियान तेज, घर-घर पहुंचा संदेश

बीरगांव।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त के निर्देशानुसार निगम की टीम ने वार्ड क्रमांक 28 एवं 29 में घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री कमल नारायण जंघेल, स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश सिंह क्षत्रिय तथा जिला समन्वय (PIU) श्री विकास कुमार जांगड़े की उपस्थिति में नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर देने, नालियों में कचरा न फेंकने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

निगम टीम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और बीरगांव को स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान दिलाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सके।