हरियाणा में आम आदमी पार्टी फिर से फेल, लेकिन 5 सीटों पर कर गए खेल…

हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपनी तीसरी कोशिश में भी फेल हो गई है। पार्टी ने 88 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे, लेकिन कोई नहीं जीत सका। हालांकि, AAP ने 5 सीटों पर कांग्रेस के साथ खेल कर दिया।
शाम 6 बजे तक के ट्रेंड्स और नतीजों के मुताबिक 5 सीटों पर कांग्रेस की हार का अंतर, AAP को मिले वोटों से कम या लगभग बराबर है। यानी अगर AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो BJP की 5 सीटें कम हो सकती थीं।
हरियाणा की 90 सीटों के रिजल्ट के एनालिसिस से पता चलता है कि कम से कम 5 सीटों पर AAP को मिले वोट कांग्रेस की हार के अंतर से ज्यादा या लगभग बराबर हैं। इन सभी सीटों पर BJP उम्मीदवार जीते हैं। यानी अगर कांग्रेस और AAP उम्मीदवारों को मिले वोट जुड़ जाते, तो BJP की 5 सीटें घट सकती थीं। हमने पाया है कि कांग्रेस और AAP दोनों दलों के वोटों को जोड़ भी दें तो 5 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन को फायदा मिलता।