IIT बॉम्बे सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: प्रोफेसर सस्पेंड, हॉस्टलों से हटाए जाएंगे सीलिंग फैन; समर्थन में उतरे IIT दिल्ली और मद्रास

IIT Bombay News: आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) में छात्र साहिल की आत्महत्या के बाद संस्थान परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईआईटी प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं, वहीं घटना के विरोध में देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

हॉस्टल के कमरों से हटाए जाएंगे सीलिंग फैन छात्र साहिल की दुखद मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे प्रशासन ने हॉस्टल परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत सभी हॉस्टल कमरों से पारंपरिक सीलिंग फैन (छत के पंखे) हटाने का निर्णय लिया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।

आरोपी प्रोफेसर सस्पेंड छात्र को खुदकुशी के लिए उकसाने और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के बीच संस्थान ने कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपी प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस और संस्थान की आंतरिक समिति मामले की गहनता से जांच कर रही है।

IIT दिल्ली और मद्रास में प्रदर्शन आईआईटी बॉम्बे की इस घटना की गूंज अब देश के अन्य आईआईटी परिसरों में भी सुनाई दे रही है। निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर IIT दिल्ली और IIT मद्रास के छात्र व फैकल्टी मेंबर्स भी समर्थन में उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर कड़े नीतियां बनाई जानी चाहिए।