रायपुर रेल मंडल: यात्रियों को राहत, 4 रद्द मेमू ट्रेनें 23-24 जुलाई को होंगी बहाल; ट्रेनों में चेकिंग अभियान से वसूला 78 हजार का जुर्माना
रायपुर:
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भाटापारा-हथबंध रेल खंड के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण प्रभावित हुई ट्रेनों में से 4 मेमू (MEMU) ट्रेनों को 23 और 24 जुलाई के लिए पुनः बहाल (Restore) कर दिया गया है। हालांकि, कार्य प्रगति पर होने के कारण 4 अन्य ट्रेनें अभी भी रद्द रहेंगी।
23 और 24 जुलाई को बहाल होने वाली ट्रेनें
सिग्नलिंग कार्य के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 4 मेमू ट्रेनों का परिचालन दो दिनों के लिए शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे लोकल यात्रियों और दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग: 121 यात्रियों से वसूला ₹78,000 जुर्माना
दूसरी ओर, रायपुर रेल मंडल द्वारा ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के पालन हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल की 4 प्रमुख ट्रेनों में की गई इस चेकिंग के दौरान रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले 121 यात्रियों को पकड़ा गया। बिना टिकट यात्रा, गंदगी फैलाने और अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले इन यात्रियों से मौके पर ही ₹78,000 से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
