रायपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों और अभियानों पर मंथन

रायपुर:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय रायपुर में पार्टी की कोर कमेटी और वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों तथा जनसेवा से जुड़े अभियानों को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई गई।

वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, वरिष्ठ मंत्रियों एवं कोर कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

सांगठनिक कसावट पर जोर

बैठक में उपस्थित नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही आगामी अभियानों की सफलता के लिए पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं।