रायपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन: राहुल गांधी के समर्थन में राजभवन घेराव, बारिश के बीच किया भजन-कीर्तन

रायपुर:

नीट (NEET) और पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजभवन (लोकभवन) का घेराव किया।

बारिश के बीच भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर डटे रहे। कार्यकर्ताओं ने अनोखा तरीका अपनाते हुए बारिश के बीच ही भजन-कीर्तन गाकर केंद्र सरकार की नीतियों और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साधा निशाना

प्रदर्शन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज उठाने वाले जननेताओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बघेल ने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।