मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, US ने पलटवार में उड़ाया ईरानी आइलैंड
इंटरनेशनल डेस्क: मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है और युद्ध की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। एक बड़े और हैरान करने वाले घटनाक्रम में ईरान ने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर भीषण हमला किया है। इस हमले के बाद पूरे विश्व में हड़कंप मच गया है।
अमेरिका का दावा: सभी हमले पूरी तरह नाकाम
ईरान के इस दुस्साहस पर अमेरिकी रक्षा विभाग (Pentagon) की ओर से तुरंत आधिकारिक बयान सामने आया है। पेंटागन का दावा है कि अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम और सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए ईरान द्वारा किए गए सभी हमलों को हवा में ही पूरी तरह नाकाम (Neutralized) कर दिया है। अमेरिका के मुताबिक, ठिकानों को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।
US की बड़ी जवाबी कार्रवाई, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मचाया तबाही
अमेरिकी ठिकानों पर हुए इस हमले के बाद अमेरिका ने भी शांत न बैठते हुए तुरंत बड़ा पलटवार किया है। अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में स्थित एक ईरानी आइलैंड (Island) को अपना निशाना बनाया और उसे तबाह कर दिया है। अमेरिका की इस आक्रामक कार्रवाई से ईरान बैकफुट पर है।
लेबनान के टायर शहर में भारी तबाही, गाजा में बड़ा साइबर अटैक
इस महायुद्ध के बीच मिडिल ईस्ट के अन्य मोर्चों से भी दिल दहला देने वाली खबरें आ रही हैं:
-
लेबनान में हाहाकार: इजरायल द्वारा किए गए भीषण हवाई हमलों के बाद लेबनान के ऐतिहासिक ‘टायर’ शहर से भारी तबाही और बर्बादी की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां कई इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं।
-
गाजा में डेटा लीक: इसी बीच एक और सनसनीखेज खबर आ रही है कि एक बड़े साइबर हमले (Cyber Attack) के कारण गाजा के करीब 6 लाख परिवारों का पर्सनल डेटा लीक हो गया है, जिससे वहां के नागरिकों की सुरक्षा पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
मिडिल ईस्ट की इस स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र (UN) सहित दुनिया के तमाम बड़े देशों की नजरें टिकी हुई हैं और माना जा रहा है कि आने वाले घंटे बेहद संवेदनशील हो सकते हैं।
