ससुराल के तानों से बढ़ा विवाद, जीजा ने साले की चाकू मारकर की हत्या; खुद किया सरेंडर

रायपुर।

राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और सरेंडर कर दिया।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से ससुराल में रहने को लेकर ताने सुन रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने साले पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है।