रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

रायपुर, 19 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से विधायक के स्वास्थ्य और चल रहे उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रभु श्रीराम से श्रीमती रायमुनी भगत के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।

