रायपुर कोर्ट परिसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरप्राइज चेकिंग में 8 संदिग्ध हिरासत में
रायपुर।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कोर्ट परिसर में अचानक सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 100 पुलिस जवानों ने सरप्राइज चेकिंग करते हुए परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान 8 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जबकि 2 आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार जांच और पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
अभियान के दौरान आने-जाने वाले लोगों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
