महादेवघाट में बच्चों को स्वच्छता का पाठ, निगम ने दिलाई सामूहिक स्वच्छता शपथ
रायपुर।
नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 8 अंतर्गत महादेवघाट खारून नदी तट पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जोन 8 की जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने छत्तीसगढ़ एकेडमी के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए राजधानी रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की जानकारी देते हुए जनजागरण और स्वच्छता फीडबैक के महत्व के बारे में बताया।
जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने बच्चों से स्वच्छता एप के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत नगर हित में स्वच्छता फीडबैक भी करवाया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी बच्चों को सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
