सड़क हादसे में. कोंडागांव एन. यू . एल. एम मैनेजर शर्मिला सरकार सहित दो महिलाओं की मौत

कोंडागांव-रायपुर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में हाल ही में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना कोंडागांव जिले में जुगानी कैंप के पास हुई, जहाँ तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई|
मृतकों की पहचान राजेश्वरी ठाकुर (पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी) और नगर पालिका कोंडागांव में कोंडागांव में पदस्थ एन यू एल एम मैनेजर शर्मिला सरकार कर्मचारी शर्मिला सरकार के रूप में हुई है | हादसे में घायल युवक जैनेंद्र ठाकुर का बेटा बताया जा रहा है, जिसे फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
पुलिस के अनुसार, यह परिवार रायपुर से कोंडागांव लौट रहा था और जुगानी कैंप के पास कार की रफ्तार तेज होने के कारण नियंत्रण खो बैठी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई|
कोंडागांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है|