रिश्वतखोरी पर एसीबी का तगड़ा प्रहार, मुंगेली बीएमओ ऑफिस का अकाउंटेंट 54 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
मुंगेली। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) का एक और बड़ा एक्शन सामने आया है। आज दिनांक 8 जुलाई 2025 को ACB बिलासपुर की टीम ने मुंगेली बीएमओ कार्यालय के अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को ₹54,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई तखतपुर के रियांश होटल के पास स्थित एक ढाबे में की गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूरा मामला:
ग्राम फंदवानी निवासी ललित सोनवानी, जो 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे, ने 5 जुलाई को ACB को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति राशि निकालने के एवज में बीएमओ ऑफिस मुंगेली के अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी ने ₹61,000 की रिश्वत मांगी।
शिकायत की पुष्टि के दौरान बृजेश ने पहले ही ₹7,000 ले लिए थे। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और 8 जुलाई को बचे हुए ₹54,000 लेते वक्त उसे रंगेहाथ धर दबोचा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
कानूनी कार्रवाई:
ACB ने आरोपी से रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
मुंगेली में ACB की छठवीं कार्रवाई:
गौरतलब है कि पिछले 7 महीनों में मुंगेली जिले में ACB की यह 6वीं बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले:
-
प्राचार्य मालिक राम मेहर व बाबू हनी शर्मा
-
राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल व सहायक
-
ASI राजा राम साहू, पटवारी उत्तम कुर्रे
-
सब इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता व सहायक के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
संदेश साफ है:
ACB भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
