सोना आज 19 फरवरी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, चांदी की कीमत में ₹967 बढ़ोतरी, इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
सोना आज यानी 19 फरवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 740 रुपए बढ़कर 86,430 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि इससे पहले सोना 85,690 रुपए पर था। 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
चांदी की कीमत में भी आज 967 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, और अब चांदी का दाम 97,000 रुपए प्रति किलो हो गया है। कल चांदी का भाव 96,023 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर दर्ज किया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत:
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपए।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपए।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपए।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपए।
1 जनवरी से अब तक सोने का भाव 10,268 रुपए बढ़ा
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 10,268 रुपए बढ़कर 86,430 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,983 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए प्रति किलो हो गया है।
सोने की कीमत में बढ़ोतरी के 4 कारण:
- ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
- डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
- महंगाई बढ़ने से सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है।
- शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, और वह अब हो चुकी है। अमेरिका के बाद यूके ने ब्याज दरों में कटौती की है और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है, जिससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। अजय केडिया के अनुसार, इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
सभी को सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदने की सलाह दी जाती है। हमेशा Bureau of Indian Standards (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है। यह अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जैसे AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए यह पता किया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है।
