आज यानी 19 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,280 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में भी 80 अंक की बढ़त देखने को मिल रही है और यह 23,030 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 12 में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी देखी जा रही है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.51% की तेजी आई है।
एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.93% की तेजी के साथ बढ़ा है, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.50% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.54% की तेजी के साथ ऊपर बढ़ा है। 18 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,786.56 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 3,072.19 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
18 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.023% की हल्की बढ़त के साथ 44,556 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.24% चढ़कर 6,129 पर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक में 0.072% की मामूली बढ़त रही। इससे पहले 18 फरवरी को सेंसेक्स 29 अंक की गिरावट के साथ 75,967 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 14 अंक गिरकर 22,945 के स्तर पर बंद हुआ था। BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 772 अंक गिरकर 44,384 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.36% की गिरावट देखी गई।