CG CRIME NEWS : पिता ने अपने ही दो बच्चों की डुबोकर की हत्या, फिर खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान…

रायपुर, 04 जुलाई 2022 : रायगढ़  जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक किसान ने अपने 2 बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। वह डबरी पर नहाने के बहाने बेटा-बेटी को साथ लेकर गया था। इसके बाद उन्हें उसी में डुबोकर मार दिया। जिसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। डबरी से कुछ ही दुरी पर उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भुइयापारी निवासी रहने वाला नरेश गुप्ता (35) खेती-किसानी का कार्य  करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर वह अपने दो बच्चों शौर्य (5) और सिम्मी (3) को घुमाने की बात कहकर बाइक से ले गया था। जिसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटने पर नरेश की पत्नी ने अपने भतीजे को ढूढ़ने के लिए भेजा। जिसके बाद भतीजे ने देखा की दोनों बच्चों शव तैरता हुआ था।

जब नरेश की खोजबीन शुरू की गई तो वहां से कुछ दूरी पर ही पीपल के पेड़ से नरेश का शव फांसी से लटका हुआ था। इस घटना की जानकारी घर वालो को दी। इस इस घटना की जानकारी के बाद गावं में हडकंप मच गया। जिसके बाद इस घटना की जानकरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले और नरेश का शव नीचे उतरवाया गया। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि नरेश को नशे की आदत थी।

You may have missed