शर्मनाक घटना : अंधेरे का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म…

राजस्थान, 04 जुलाई 2022 : जयपुर से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहाँ 16 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने नाबालिग को अकेला देखकर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने चौमूं थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार दोपहर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।

SHO हेमराज ने बताया कि मुण्डावर अलवर निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मई 2022 में उसकी 16 साल की बेटी चौमूं में रहने वाली अपनी नानी के घर आई थी। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी भूदिया सांसी (19) कॉलोनी का ही रहने वाला है। 18 मई की रात उसकी बेटी घर के पीछे टहल रही थी। पड़ोसी भूदिया ने उसे अकेला घूमते देखा।

अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसको पकड़ लिया। पीड़िता का मुंह दबाकर उठाकर कुछ दूरी पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद  आरोपी युवक ने युवति को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 2 जुलाई को इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुचकर मामला दर्ज कराया।