बड़ा हादसा : सिलेंडर ब्लास्ट होने से 2 बच्चों की हुई मौत, 3 लोग हुए घायल…
बिहार, 29 जून 2022 : जहानाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहाँ गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से एक घर में आग लग गई। हादसे में दो बच्चों की मौत गई। वही 3 लोग घायल हैं। आग ने थोड़ी ही देर में पूरे घर को चपेट में ले लिया। यह हादसा बुधवार की सुबह घोसी थाना क्षेत्र के वंशी बीघा अलालपुर गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, 6 साल की रानी कुमारी और 4 साल के ईशु कुमार की झुलसने से मौत हो गई। खाना बनाने के समय गैस लीक हो गया। जिसके बाद विस्फोट के साथ घर में आग लग गई। चीखने की आवाज सुन कर गांव के लोग घर के पास पहुंचे। लेकिन, तब तक आग की लपटें बहुत ज्यादा फ़ैल चुकी थी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। इस घटना की जानकरी स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
