CG ACCIDENT NEWS : सड़क हादसे में भाजपा नेता की हुई मौत…

रायपुर, 19 जून 2022 : भिलाई  से दर्दनाक सड़क हादसे की बड़ी खबर आ रही है जहाँ हादसे में भाजपा के सीनियर नेता और रिटायर्ड बीएसपी कर्मी रामकृपाल साहू की मौत हो गई है। रामकृपाल साहू रूआबांधा स्थित अपने घर से ईर्वनिंग वाक के लिए निकले थे। इसी दौरान दो बाइक आपस में टकरा गईं और साहू उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो जिसके अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम साहू समाज के पदाधिकारी और वरिष्ठ भाजपा नेता टहलने निकले थे। हादसे में रामकृपाल साहू बुरी तरह घायल हो गए। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।