BIG NEWS : इमारत में लगी आग, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया…

मुंबई, 19 जून 2022 : उत्तरी मुंबई के बोरीवली क्षेत्र से बड़ी हादसे की खबर आ रही है जहाँ शनिवार रात धीरज सवेरा इमारत में देर रात आग लग गई। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए 15वीं मंजिल पर शरण लेनी पड़ी। आग 14वीं मंजिल स्थित दो फ्लैटों में लगी थी। इमरात से 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया उन्हें आग की सूचना रात करीब साढ़े बारह बजे मिली है। जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े छह बजे आग पर काबु पा लिया गया। हादसे की करण का पता नहीं चल पाया है।