महिला दो लडकों से शादियां करने के बाद तीसरे के साथ भागी, पतियों ने दर्ज कराई FIR

नागपुर, 09 जून 2022 : नागपुर से महिला ने धोखाधड़ी करके 5 साल में तीन शादियां करने की ख़बर आ रही है।  जहाँ एक महिला ने घर वालो के कहने पर अरेंज मैरिज की, फिर अपनी मर्जी से दूसरे शख्स से लव मैरिज की और अब वह तीसरे शख्स के साथ रह रही है। महिला ने धोखाधड़ी करके 5 साल में तीन शादियां की हैं, पुलिस महिला पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

महिला भरोसा सेल की सीनियर इंस्पेक्टर सीमा सुर्वे ने बताया कि दो दिन पहले दो लोग शिकायत लेकर उनके पास आए थे। नागपुर के वाठोडा में रहने वाला 25 साल का धीरज मिस्त्री का काम करता है। कुछ साल पहले पूजा (बदला हुआ नाम) अपनी बहन के साथ यहां आई और पड़ोस में रहने वाले धीरज से उसकी शादी हो गई। धीरज और पूजा का एक बेटा भी है। औरंगाबाद के रहने वाले 25 साल के पवन के साथ पूजा ने अपने पहले पति को छोड़कर पवन से लव मैरिज कर ली।

तीसरे के साथ भागी पूजा

पूजा की इंस्टाग्राम पर सचिन से पहचान हो गई। जब पूजा का दूसरा पति पवन घर पर नहीं होता था तो सचिन उसके घर आने-जाने लगा। महिला का सचिन के प्रति प्रेम बढ़ा और वह उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई। अब दोनों ने भाग कर शादी कर ली है।

पहले पति धीरज और दूसरे पवन ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उन्हें पता चला कि पूजा ने सचिन नाम के युवक से तीसरी शादी कर ली है। इस घटना की जानकारी देने के लिए दोनों पत्नी को पाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस इस मामले को लेकर असमंजस में है पुलिस अब बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है।

You may have missed