8 राज्यों की 57 सीटों पर आज मतदान जारी, 904 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर…

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण के लिए आज 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की सभी 13, बिहार की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटें शामिल हैं। आज लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा की बची हुई 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।
वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सातवें चरण में करीब 4.82 करोड़ महिलाएं, 5.24 करोड़ पुरुष और 3,574 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। सभी को मिलाकर 10.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं सातवें और आखिरी चरण में 57 लोकसभा सीटों पर कुल 904 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।
खास बात ये है कि जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों की सीटें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed