रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ पटवारी, हुआ सस्पेंड, देखे विडियो…

जांजगीर 31 मई 2022 : पटवारी के द्वारा किसान से घूस लेने का मामला सामने आ रहा है जहाँ पटवारी देवेंद्र साहू का घूस लेते हुये वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हुआ था, यह विडियो जिला प्रशासन तक पहुंचा, जिसके बाद तो पामगढ़ के SDM ने इस मामले में जांच करायी, जिसमें मामला सही पाया गया जिसके बाद पटवारी देवेंद्र साहू को सस्पेंड कर दिया गया है।

देवेंद्र साहू पामगढ़ तहसील के कोड़ाभाट के भुईगांव में पदस्थ थे। पटवारी को पामगढ़ मुख्यालय के कानूनगो शाखा में अटैच किया गया है। वहीं भुईगांव कोड़ाभाट के लिए रविकांत साहू को निर्देशित किया गया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, एक किसान अपने जमीन संबंधी कार्य के लिए जब पटवारी के पास पहुंचा तो उन्होंने किसान से रूपए की मांग की। बिना पैसे के पटवारी काम करने को तैयार नहीं था, लिहाजा किसान को पटवारी को पैसा देना पड़ा । मगर पटवारी को पता नही था कि रूपए देते हुए किसान ने चुपके से उनका वीडियो भी मोबाइल से बना रहा । जब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो पटवारी कारनामे लोगों के सामने आये।

 

You may have missed