रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार, उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री अरुण साव के निर्देशानुसार रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के दिशा – निर्देशन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण प्रगति पर है।
आज केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 के तहत भक्त माता कर्मा भवन रामनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का पांचवा शिविर दिन की पहली पाली में लगाया गया। शिविर की व्यवस्था का अवलोकन नगर निगम के पूर्व पार्षद ओंकार बैस ने जोन 7 जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा , कार्यपालन अभियन्ता अंशुल शर्मा एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
शिविर में राज्य शासन की महतारी वंदन योजना का स्टाल लगाया गया, जिसमें पात्र 60 महिलाओं का पंजीयन किया गया। महतारी वन्दन योजना के सम्बन्ध में जानकारी 356 महिलाओं ने प्राप्त की। स्वास्थ्य शिविर के स्टाल पर 1017 नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की, 614 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 2101 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 569 नागरिक पंजीकृत किये गये। सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 के शिविर में केन्द्र सरकार की लोक हितकारी पीएम स्वनिधि योजना से 40, पीएम विश्वकर्मा योजना से 53, पीएम आवास योजना से 2 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के वार्ड क्रमांक 24 के शिविर में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में 35 नागरिकों ने भाग लिया।
वहीं 38 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी स्पर्धा में सम्मिलित होकर अपनी सफलता की कहानी स्वतः नागरिको को सुनायी। शिविर में नगर निगम के पूर्व पार्षद ओंकार बैस ने 566 नागरिकों को भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प दिलवाया।